Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नॉन पार्किंग एरिया में ले जाने से रोका तो युवक ने की मनमानी

साथी कर्मचारियों ने संभाला घायल गार्ड को, करवाया दाखिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अस्पताल में दाखिल घायल सिक्योरिटी गार्ड
Advertisement

Jind News : जींद के नागरिक अस्पताल में नॉन पार्किंग एरिया में गाड़ी ले जाने से रोकना एक सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। गाड़ी चालक युवक ने गार्ड पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान गार्ड को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी समेत युवक को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नागरिक अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल परिसर में व्यवस्था संभाल रहा था। इसी दौरान एक युवक अपनी गाड़ी को नॉन पार्किंग एरिया में ले जाने लगा। गार्ड ने उसे वहां गाड़ी ले जाने से रोक दिया और वाहन को दूसरी जगह खड़ा करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर युवक गार्ड से उलझ गया। इसके बाद युवक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और गार्ड को गाड़ी से टक्कर मारते हुए उस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

Advertisement

साथी कर्मचारियों ने संभाला घायल गार्ड को, करवाया दाखिल

अचानक हुए इस घटनाक्रम में सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आईं। साथी कर्मचारियों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक को गाड़ी समेत काबू कर लिया।

Advertisement

सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ आरएस पूनिया ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ रहती है। ऐसे में नॉन पार्किंग एरिया में वाहनों को जाने से रोकना सिक्योरिटी कर्मचारियों की ड्यूटी का हिस्सा है। ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
×