आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय कराटे में जीता रजत
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक) के छात्र प्रिंस ने 82 किलोग्राम भार में 69वें राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय पटल पर नरवाना का नाम रोशन किया। प्रिंस ने हरियाणा की तरफ खेलते...
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक) के छात्र प्रिंस ने 82 किलोग्राम भार में 69वें राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय पटल पर नरवाना का नाम रोशन किया। प्रिंस ने हरियाणा की तरफ खेलते हुए क्रमश: प्रथम चरण में विद्या भारती को, द्वितीय चरण में मध्य प्रदेश, तृतीय चरण में पश्चिमी बंगाल और सेमीफाइनल सेमीफाइनल में सी आईएससीई को हराकर अंतिम चरण में प्रवेश किया। अंतिम चरण में महाराष्ट्र के साथ अच्छे प्रतिस्पर्धा के बाद स्वर्ण पदक प्राप्त करें द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्य समाज प्रधान चंद्रकांत आर्य ने प्रिंस का विद्यालय में सभा के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप में स्वागत किया। इस अवसर पर तेजपाल आर्य, धर्मपाल आर्य, ललित बत्रा, गोल्डी आर्य, नवीन पार्षद, जयप्रकाश कौशिक, आचार्य मिथिलेश शास्त्री, प्राचार्य मनोज एवं समस्त स्टाफ सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।

