अंशिका बनीं मिस एमपी, निर्झरा मिस पंक्चुअलिटी
महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। प्राचार्या डॉ. वनिता गुप्ता की अध्यक्षता में समारोह में सुनीता गर्ग और भावना कामरा मुख्य अतिथि रहीं।...
Advertisement
महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। प्राचार्या डॉ. वनिता गुप्ता की अध्यक्षता में समारोह में सुनीता गर्ग और भावना कामरा मुख्य अतिथि रहीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच अंशिका को मिस एमपी चुना गया। अन्य मुकाबलों में निर्झरा मिस पंक्चुअलिटी, भावना मिस सिम्पलिसिटी, नेहा मिस टैलेंटेड, करमजीत कौर मिस एथेनिक ब्यूटी, वंदना मिस चार्मिंग, प्रियंका मिस एनेर्जेटिव और रमनदीप मिस कॉन्फिडेंस चुनी गईं। जस्सू प्रथम रनर-अप व मोहिनी द्वितीय रनर-अप रहीं। प्राचार्या डॉ. वनिता गुप्ता ने छात्राओं को जीवन में सत्य, ईमानदारी और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया, विभागाध्यक्ष अंजू बाला ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत और अनुशासन पर जोर दिया।
Advertisement
Advertisement
×
