Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana News : अब आतंक का जवाब शोक से नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक से मिलता है : अनिल विज

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर हरियाणा के मंत्री का बयान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अनिल विज, श्रम मंत्री, हरियाणा
Advertisement

Haryana News :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे देश के लिए 'स्वर्णिम काल' करार दिया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, आधारभूत ढांचे, डिजिटल क्रांति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है, जिससे विश्व मंच पर देश की एक नई और मजबूत पहचान बनी है।

अर्थव्यवस्था में लगाई बड़ी छलांग

विज ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें पायदान पर थी, जो अब मोदी सरकार के दृढ़ प्रयासों से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। यह महज आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, वैश्विक प्रभाव और मजबूत नेतृत्व का सीधा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश में सड़कों, रेलवे नेटवर्क, नए एयरपोर्ट, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के तेजी से हुए विस्तार से आम जनता का सरकार पर भरोसा काफी मजबूत हुआ है।

Advertisement

अब चुप नहीं बैठता भारत, देता है मुंहतोड़ जवाब

वैश्विक पटल पर भारत की छवि में आए बदलाव का जिक्र करते हुए विज ने कहा कि पहले आतंकी घटनाओं के बाद देश में केवल शोक सभाएं होती थीं और बात श्रद्धांजलि तक सीमित रह जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और सख्त कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है।

Advertisement

उन्होंने 'सर्जिकल स्ट्राइक' और 'एयर स्ट्राइक' का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दुनिया के सामने अपनी सैन्य क्षमता और राजनीतिक इच्छाशक्ति का स्पष्ट संदेश दिया है। राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के तीन शेरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हीं मूल्यों के अनुरूप देश को विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया अब भारत को केवल एक बड़े उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त और निर्णायक वैश्विक शक्ति के नजरिए से देखती है।

Advertisement
×