Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

207 वोट प्राप्त कर अनिल मोर ने रचा इतिहास

बने नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान, गौरव सहारण बने सचिव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना में नवनिर्वाचित प्रधान अनिल मोर को माला पहनाकर बधाई देते एडवोकेट्स। -निस
Advertisement

बार एसोसिएशन नरवाना में प्रधान पद के चुनाव में किस ने किसको वोट डाला यह बात मान्य नहीं रखती बल्कि आज आप सभी एक जगह एकत्रित हुए यहीं आपकी असली जीत है। यह बात जज एसडीजेएम संदीप कुमार जाखड़ ने बार एसोसिएशन नरवाना के प्रधान पद के चुनाव के उपरांत बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर एडवोकेट जोगीराम नैन, रणधीर नैन, शिशपाल मोर, कुलदीप मोर, हरिनंदन, पूर्व प्रधान बलजीत मलिक, पूर्व सचिव सुमित श्योकंद, सरीन, अंजू बेदी, दीपक आदि मौजूद रहे। प्रधान पद का चुनाव बार एसोसिएशन में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में पूर्व प्रधान आदित्य शर्मा एवं अनिल मोर के बीच मुकाबला रहा। जिसमें बार के कुल 258 वोटों में से 221 वोट पोल हुए। इसमें एडवोकेट अनिल मोर को 207 वोट जबकि आदित्य शर्मा को कुल 11 वोट प्राप्त हुए जबकि 3 वोट कैंसिल हो गए। रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर एडवोकेट कुलवंत श्योकंद एवं मनिन्दर श्योकंद ने अहम भूमिका निभाई। इस चुनाव में एडवोकेट गौरव सहारण को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। स्थानीय बार एसोसिएशन का चुनाव वर्ष 2024 दिसंबर में हुआ था। निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो गया था, लेकिन बार काउंसिल के चुनाव के चलते नया चुनाव नहीं हो सका और आमसभा ने सर्वसम्मति से सुशील कुमार शर्मा को कार्यकारी प्रधान मनोनीत कर दिया था। बार एसोसिएशन के इस चुनाव में प्रधान, सचिव और कैशियर के पद पर चुनाव होना था। प्रधान पद के लिए दो, सचिव और कैशियर के पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इस कारण एडवोकेट गौरव सहारण को सचिव के पद पर और एडवोकेट तानिया जांगड़ा को कैशियर के पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था। अब मुकाबला प्रधान पद के लिए एडवोकेट आदित्य शर्मा और एडवोकेट अनिल मोर के बीच रह गया था। आदित्य शर्मा के चुनाव के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद बड़ी संख्या में एडवोकेट्स ने चुनाव में भाग लिया। कुल 258 वोटों में से 221 वोट डाले गए जिनमें से 207 वोट अनिल मोर और 11 वोट आदित्य शर्मा को प्राप्त हुए। शेष वोट रद्द हो गए। इस पर अनिल मोर को प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×