अनिल अरोड़ा बने पंजाबी महासभा के वरिष्ठ उपप्रधान
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा शाहाबाद इकाई की बैठक शाकंभरी देवी मंदिर में हुई, जिसमें शाहाबाद इकाई के प्रधान शुभम साहनी ने घोषणा करते हुए बताया कि अनिल अरोड़ा को महासभा का वरिष्ठ उपप्रधान व अभिषेक छाबड़ा को सचिव नियुक्त किया गया...
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा शाहाबाद इकाई की बैठक शाकंभरी देवी मंदिर में हुई, जिसमें शाहाबाद इकाई के प्रधान शुभम साहनी ने घोषणा करते हुए बताया कि अनिल अरोड़ा को महासभा का वरिष्ठ उपप्रधान व अभिषेक छाबड़ा को सचिव नियुक्त किया गया है। शुभम साहनी ने बताया कि अनिल अरोड़ा जहां समाज सेवा के साथ-साथ नगर के हर वर्ग से जुड़े हैं वही अभिषेक छाबड़ा युवा व ऊर्जावान व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा नगर की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने का कार्य किया जाएगा और अगर संभव होगा तो महासभा नगर के विकास के लिए कार्य करेगी। नगर पालिका प्रधान व महासभा के संरक्षक गुलशन कवातरा ने अनिल अरोड़ा, अभिषेक छाबड़ा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर राघव दुआ, शिवम कवातरा, अभिषेक चावला, अमित सचदेवा, रवि आहूजा, अर्जुन तनेजा, संतोष कुकरेजा, विवेक साहनी, धर्मपाल, जय सलूजा, पुनीत आहूजा सहित महासभा के सदस्य मौजूद थे।

