Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एक घंटे की तेज बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, जलभराव से सड़कें बनीं तालाब; लोग परेशान

एक घंटे की तेज बारिश ने इलाके को किया पानी पानी, लोग परेशान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी बाजार में बरसात से हुए जलभराव से गुजरते लोग
Advertisement

Haryana Rain Waterlogging : जगाधरी, छछरौली, बूड़िया आदि इलाकों में करीब एक घंटे से तेज बारिश हुई है। इससे जहां उमस व गर्मी से राहत मिली है, वहीं जगह जगह हुआ जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना है।

जानकारी के अनुसार जगाधरी के सिविल लाइन, रेलवे बाजार, मटका चौक, देवी भवन बाजार, बूडिया रोड, हनुमान गेट आदि इलाकों में हुए जलभराव ने फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। रेलवे बाजार में पानी दुकानों व घरों में घुस गया है। शहर आशीष मित्तल, सचिन कुमार, रिंकू, विष्णु गोयल आदि का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

Advertisement

उनका कहना है कि काम नजर नहीं आ रहा है। वहीं कृषि विशेषज्ञ बरसात को धान व गन्ने की फसल के लिए अच्छी मान रहे हैं। कृषि विभाग के सहायक पौध संरक्षण अधिकारी डाक्टर सतीश कुमार का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है। किसान भी बरसात को ठीक बता रहे हैं। किसान योगेश कुमार, महेंद्र सिंह का कहना है कि धान की फसल को पानी की जरूरत है।

Advertisement

Advertisement
×