Ambala Court Bomb Threat : अंबाला जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने छानबीन की
Ambala Court Bomb Threat : फरवरी जिला प्रशासन को एक बार फिर आज एक धमकी भरा ई मेल मिला जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसिया कोर्ट परिसर में पहुंचा और वहां पर एक-एक कौने की बारीकी से जांच की लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से राहत की सांस ली। पुलिस ने कोर्ट परिसर के मुख्य द्वारों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।
अंबाला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर क्षेत्र में अफ रा तफ री का माहौल देखने को मिला। कोर्ट परिसर को लेकर भी संदिग्ध सूचना सामने आई जिसके बाद प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर को खंगाला गया और आम जनता तथा अधिवक्ताओं को सुरक्षित दूरी पर भेज दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर के प्रत्येक कमरे, कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्रों की गहनता से जांच की। कोर्ट में आने वालों की चेकिंग की गई लेकिन उन्हें व वकीलों को सुरक्षा की दृष्टि से परिसर से दूर रहने को कहा गया।
करीब कई घंटे तक चली सघन जांच के बाद राहत की बात यह रही कि कोर्ट परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फ ोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इससे पहले भी 16 जनवरी को अंबाला उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद 19 जनवरी को अंबाला के 15 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला था। फि र 23 जनवरी को अंबाला के दो आर्मी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और आज कोर्ट को उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है।
इन घटनाओं के बाद से ही जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से चौकस है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फि लहाल स्थिति नियंत्रण में है किसी भी तरह की अफ वाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।
अंबाला शहर थाना कोतवाली के प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि ईमेल के माध्यम से एक धमकी मिली जिसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने के बारे में लिखा हुआ था। इसके बाद एसपी अंबाला के आदेशानुसार बम डिस्पोजल की टीम और अन्य टीम कोर्ट परिसर में जांच पड़ताल के लिए पहुंची लेकिन वहां पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली ईमेल किसने की कहां से की इस बारे में जांच की जा रही है।

