Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पहली अप्रैल से शुरू होंगे 9वीं,11वीं कक्षा में दाखिले

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने नौंवी और 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी से संबद्ध सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में इसी हिसाब से दाखिला प्रक्रिया चलेगी। नौंवी कक्षा में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने नौंवी और 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी से संबद्ध सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में इसी हिसाब से दाखिला प्रक्रिया चलेगी। नौंवी कक्षा में सामान्य दाखिले पहली अप्रैल से शुरू होंगे और 30 अप्रैल तक एडमिशन हो सकेंगे। वहीं पहली मई से 16 मई तक स्कूल मुखिया की परमिशन के बाद बिना लेट फीस के साथ दाखिले हो सकेंगे।

इसके बाद भी अगर नौंवी कक्षा में दाखिल होते हैं तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी की परमिशन मिलने के बाद 17 से 31 मई तक भी बिना शुल्क नौंवीं कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए भी नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होगी। ये प्रोविजनल एडमिशन होंगे। 10वीं के बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को सामान्य दाखिले दिए जाएंगे।

Advertisement

11वीं कक्षा में संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलम्ब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक एडमिशन की अनुमति रहेगी। हालांकि इससे आगे भी और 10 दिन तक एडमिशन होंगे तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

Advertisement

Advertisement
×