Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आप पार्टी एवं सामाजिक संगठनों ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग

आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राहुल भान, रीटा, सुरजीत सिंह, चिराग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर में प्रदर्शन करते आप पार्टी के सदस्य। -हप्र
Advertisement

आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राहुल भान, रीटा, सुरजीत सिंह, चिराग सिंघल, मोहित त्यागी, अवनेश, कुलविंदर राणा, दलीप डडवा, विजय धीमान, विकास जैन, जिला लाल, अरुण जैन, अनिल प्रजापति, रवि गुप्ता, दीपक, शुभाष, जसबीर, किशन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। यमुनानगर में आयोजित प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में बार-बार पेपर लीक, गड़बड़ियों एवं परीक्षा रद्द होने जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरी चिंता एवं मानसिक तनाव में डाल दिया है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह पहली बार नहीं हुआ, बल्कि इससे पहले भी कई बार नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आ चुके हैं। हर बार जांच और सख्त कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन फिर वही घटनाएं दोहराई जाती हैं, जिससे युवाओं का शिक्षा प्रणाली और सरकार पर विश्वास लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि

Advertisement

देश के लाखों छात्र दिन-रात कठिन मेहनत करके अपने भविष्य के सपने संजोते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली इन घटनाओं ने मेहनती और ईमानदार विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। हाल ही में मानसिक तनाव एवं उत्पीड़न के चलते छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाना पूरे समाज और व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि दोषियों, माफियाओं एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

Advertisement
×