यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग में करनाल के गांव चौरा के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई, मृतक के पिता का आरोप है कि अनुज को जबरदस्ती रसियन आर्मी में भर्ती किया गया था। युवक की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, बृहस्पतिवार को मृतक का शव गांव पहुंचा, जहां पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने नम आंखों से रशियन आर्मी जवान अनुज को अंतिम विदाई दी। मृतक अनुज के पिता विनोद शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष उनका बेटा रशिया पढ़ाई करने के लिए गया था। उसके बाद एजेंट ने रशियन आर्मी में भर्ती होने के लिए कहा था। उन्होंने कहा परिवार के लोगों ने अनुज की मौत की खबर को उनसे छुपा कर रखा था, बुधवार शाम को ही अनुज की मौत के बारे में पता लगा था। उन्होंने कि बताया अनुज की मौत गोली लगने से हुई है, उन्हें मेल के जरिए से सूचना प्राप्त हुई है और मैसेज किया गया। अनुज के भाई रविंद्र ने कहा कि रशिया से तीन चार दिन पहले एक मेल आई थी, जिसमें लिखा हुआ था अनुज को गोली लगी है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष अनुज स्टडी वीजा पर रशिया गया था। 13 अक्तूबर को अनुज से आखिरी बार बात हुई थी, उसके बाद उसे कोई बातचीत नहीं हुई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

