Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पाइप, करंट लगने से युवक की मौत; दूसरा गंभीर

हादसा उस समय हुआ जब एक धार्मिक स्थल में बड़ा गीजर ठीक किया जा रहा था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

जगाधरी क्षेत्र के बूडिया में वीरवार शाम एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब एक धार्मिक स्थल में बड़ा गीजर ठीक किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, गीजर ठीक करने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। पाइप के बिजली की तार के संपर्क में आते ही करंट फैल गया और वहां काम कर रहे सुनील कुमार और अमित कुमार इसकी चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में करीब 26 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई।

Advertisement

वहीं करीब 32 वर्षीय अमित कुमार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बूडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनील कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

करंट लगने से एक की मौत

छछरौली इलाके में बिजली का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक करीब 34 वर्षीय संजीव कुमार बिजली ठेकेदार के तहत लेबर का काम करता था। वह व राजबीर गांव गनोली बिजली का काम कर रहे थे। अचानक बिजली के करंट की चपेट में संजीव कुमार आ गया। राजबीर को भी हल्का सा झटका लगा, संयोग से वह बच गया।

इन्हें शहर के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। छछरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा हादसे की जांच शुरू कर दी है। संजीव की मौत से गांव इस्माइलपुर में मातम पसर गया है।

Advertisement
×