Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रायपुर में 70.96 लाख से बनेगी आधुनिक सड़क : सुमन बहमनी

अब सफर होगा आसान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर के रायपुर में बनने वाली सड़क का शिलान्यास करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। -हप्र
Advertisement

नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 12 के गांव रायपुर में विकास कार्यों को गति देते हुए 70 लाख 96 हजार रुपये की लागत से उज्ज्वल फैक्टरी से शाकुंभरी करियाना स्टोर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने भाजपा नेता नेपाल राणा, वार्ड पार्षद तिलक राज तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया।

Advertisement

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि रायपुर में बनने वाली यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी। सड़क के निर्माण से लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। मेयर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। भाजपा नेता नेपाल राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Advertisement

वार्ड पार्षद तिलक राज ने मेयर और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों तथा वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, राशिद अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
×