Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शहीद नरेंद्र सिंधु की याद में रोहेड़ा में एक मई को होगा स्मारक का अनावरण

कैथल जिले के गांव रोहेड़ा के वीर सपूत अमर शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंधु की स्मृति में एक मई शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद नरेंद्र सिंधु स्मारक का विधिवत अनावरण किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के रोहेड़ा गांव में शहीद नरेंद्र सिंधु के स्मारक अनावरण की जानकारी देते सुनील कुंडू व ग्रामीण।-हप्र
Advertisement

कैथल जिले के गांव रोहेड़ा के वीर सपूत अमर शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंधु की स्मृति में एक मई शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद नरेंद्र सिंधु स्मारक का विधिवत अनावरण किया जाएगा। समाजसेवी सुनील कुंडू ने इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों एवं देशभक्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि लांस नायक नरेंद्र सिंधु ने 8 सितंबर, 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वीरगति प्राप्त की थी। उनके अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखने के उद्देश्य से गांव रोहेड़ा में यह स्मारक स्थापित किया गया है। समाजसेवी सुनील कुंडू ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सुनील कुंडू ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शहीद को श्रद्धांजलि दें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×