मांगों को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ संबंधित के आह्वान पर जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुख्यालय पर कर्मचारियों ने सरकार की दोहरी नीति पर रोष प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को सांकेतिक धरना दिया। जिला फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय...
वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ संबंधित के आह्वान पर जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुख्यालय पर कर्मचारियों ने सरकार की दोहरी नीति पर रोष प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को सांकेतिक धरना दिया। जिला फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय पर कार्यरत सभी अनुबंधित कर्मचारीयों ने धरना देकर, रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बूरा ने किया। धरने में विशेष तौर पर भारतीय मजदूर संघ से विपिन शर्मा ने भाग लिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बूरा ने बताया कि सरकार ने सेवा सुरक्षा कानून को लेकर दोहरी नीति अपनाई है। अधिकारी सरकार के इस कानून का लाभ कर्मचारियों को नहीं देना चाहते।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित करने की बात कही थी, कर्मचारी चाहे पार्ट 1 का हो, पार्ट 2 के हों या हरियाणा कौशल रोजगार निगम का, सभी को इस कानून का लाभ देने की घोषणा की गई। परन्तु बड़े खेद का विषय है कि अभी तक इस कानून का लाभ सहकारी बैंकों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। सभी अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा सुरक्षा का जो पोर्टल सुशासन दिवस पर जारी हुआ है, उसमें बैंकों को शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने मांग की कि सभी सहकारी बैंकों में सेवा सुरक्षा कानून का लाभ दिलाया जाए और पोर्टल के माध्यम से सभी का डाटा सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर सुरेश झाझड़ा, जितेंद्र जोड़ा, अमृत पाल कौर, कुलदीप नैन, इन्द्रप्रीत कौर, संदीप नंगथला, बनारसी देवी, बेअंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

