Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कुम्हार धर्मशाला के लिए जगह की अलॉटमेंट को लेकर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

कुम्हार समाज का शिष्टमंडल भाजपा जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा से मिला। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने फतेहाबाद में कुम्हार धर्मशाला के जमीन का अलॉटमेंट लेटर अविलंब जारी करने तथा आगामी गुरु...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद कुम्हार सभा का शिष्टमंडल मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मिलते हुए। -हप्र
Advertisement

कुम्हार समाज का शिष्टमंडल भाजपा जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा से मिला। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने फतेहाबाद में कुम्हार धर्मशाला के जमीन का अलॉटमेंट लेटर अविलंब जारी करने तथा आगामी गुरु दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलॉटमेंट प्रक्रिया और जयंती समारोह दोनों विषयों पर वे सरकार के समक्ष मजबूती से पैरवी करेंगे। इससे पहले कुम्हार सभा फतेहाबाद की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रधान मुकेश प्रजापति ने की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर गहरा रोष और चिंता व्यक्त की कि फतेहाबाद में कुम्हार धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दो बार घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका अलॉटमेंट लेटर जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

इस अवसर पर बलवान प्रजापति, राम पेंटर प्रजापति, भागचंद प्रधान, कुम्भा राम प्रधान, जिला कुम्हार सभा सिरसा, जीत सिंह जलंधरा, गुरदेव सिंह राही, पूर्व चेयरमैन माटी कला बोर्ड, लक्ष्मी चन्द प्रजापति, डॉ. मदन वर्मा, चेयरमैन बाल कल्याण परिषद, पृथ्वी मलेठिया, रामचन्द्र नोरंगवाल, नरेन्द्र देव आर्य, रमेश कड़वाल, तारा सिंह कालांवाली सहित गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×