चंदपुरा अंडरपास के पास अचानक रुकीं बोलेरो, बाइक सवार युवक को उठाकर ले गए दो युवक; पुलिस ने शुरू की जांच
चंदपुरा अंडरपास के पास बाइक सवार युवक को बोलेरो सवारों ने किया अगवा, अगवा युवक पुलिस की गिरफ्त में, पैसे लेने देन की आंशका
चंदपुरा अंडरपास के पास बाइक सवार युवक को बोलेरो सवारों ने अगवा किया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, जिसके बाद पैसे की लेन-देन की आंशका बताई जा रही है। फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर चंदपुरा बस स्टैंड के समीप अंडरपास के नीचे बुधवार करीब साढ़े 7 बजे एक युवक बाइक सवार को बोलेरो गाड़ियों में सवार 2 युवकों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही अटेली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे युवक बाइक से अटेली की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दो बोलेरो सवार युवकों ने उसकी बाइक के सामने गाड़ियां लगा दीं और उसे अपने साथ लेकर गणियार की ओर चले गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस राइडर और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।
सब इंस्पेक्टर राम लखन ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें और एक सीआईए टीम लगाई गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यकारी थाना प्रभारी रामलखन ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से युवक को स्टेशन लायी। पूरा मामला पैसे की लेन देन का बताया जा रहा है।

