Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गांव खेड़ी गुलाम अली में 91 ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट गुहला विधानसभा क्षेत्र के गांव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गांव खेड़ी गुलाम अली में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराती मोबाइल मेडिकल यूनिट।-निस
Advertisement

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट गुहला विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी गुलाम अली में पहुंची, जहां ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात डॉ. बलिंद्र ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उपचार संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। इस दौरान 84 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 7 लोगों के रक्त परीक्षण भी मौके पर ही किए गए। सरपंच गगनदीप सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य केवल निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना भी है। इस अवसर पर रणधीर सिंह, सतपाल मट्टू, महावीर जांगड़ा, प्रिंस, दलबीर सिंह व विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×