थानेसर अनाज मंडी के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 4 करोड़ 67 लाख : सुभाष सुधा
पूर्व राज्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर अनाज मंडी के विकास कार्यों पर प्रदेश सरकार की तरफ से 4 करोड़ 67 लाख 46 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से थानेसर अनाजमंडी की पार्किंग, सर्विस रोड व अन्य विकास कार्य किये जाएंगे। वे सोमवार को थानेसर अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सुभाष सुधा ने थानेसर अनाजमंडी में 4 करोड़ 67 लाख 46 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस राशि से दुकान नंबर 94 से 124 के पीछे व बूथ नंबर 402 से 432 के सामने पार्किंग निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही दुकान नंबर 1 से 31, दुकान नंबर 63 से 93 दुकान नंबर 94 से 124, दुकान नंबर 125 से 143 के पीछे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से मौजूदा चारदिवारी को भी ऊंचा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से थानेसर हल्के का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, वाइस चेयरमैन शशीकांत जैन, पार्षद मुकंदलाल सुधा, पार्षद मनिन्द्र छिंदा, दयाल, मुलख राज अनेजा, पंकज, संजीव सिकरी, राजीव गर्ग, अंशुल, प्रवीण ढींगरा आदि मौजूद रहे।

