Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानीपत की पंजीकृत 30 गौशालाओं को तीन माह के मिलेंगे चारा अनुदान के चेक

सिवाह गौशाला के प्रधान एवं गौशाला महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान रविंद्र कादियान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन मार्च को सोनीपत जिला के भटगांव स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर की गौशालाओं के प्रतिनिधियों को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत की सिवाह गौशाला में मीटिंग को संबोधित करते प्रधान रविंद्र कादियान, साथ में हैं चेयरमैन संदीप कादियान। -हप्र
Advertisement

सिवाह गौशाला के प्रधान एवं गौशाला महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान रविंद्र कादियान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन मार्च को सोनीपत जिला के भटगांव स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर की गौशालाओं के प्रतिनिधियों को गौ सेवा आयोग के माध्यम से दी जाने वाली चारा अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब अप्रैल, मई व जून 2025 सहित तीन माह की चारा अनुदान राशि के चेक दिये जाएंगे। पानीपत जिला की 30 पंजीकृत गौशालाओं के प्रतिनिधि एक साथ ही भटगांव के लिये रवाना होंगे। रविंद्र कादियान सोमवार को सिवाह गौशाला में विभिन्न गौशाला प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। रविंद्र कादियान ने जिला के समालखा हलके में 13 गौशाला हैं, जिनमें 17 हजार से ज्यादा गौवंश हैं। पानीपत शहर की 8 गौशालाओं में करीब 6400, इसराना की 5 गौशालाओं में 5300 और पानीपत ग्रामीण की 4 गौशालाओं में करीब 1700 गौवंश हैं। उन्होंने बताया कि जिला की पंजीकृत 30 गौशालाओं में करीब 30 हजार गौवंश है और तीन माह की चारा अनुदान राशि मिलने से गौशालाओं को काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर चेयरमैन संदीप कादियान, गौशाला के महासचिव राजबीर कादियान, उपप्रधान मनोज गोयत, कैशियर प्रवीन शर्मा, सहसचिव सोमदत शर्मा, डा. पवन कुमार, लेखाकार दीपक कादियान व सहायक बलबीर सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×