Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Smuggler Arrested: कैथल में करीब 3 करोड़ की साढ़े 19 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से पंजाब में सप्लाई हो रहा था नशा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फ़ोटो
Advertisement

Smuggler Arrested: कैथल जिले में पुलिस ने बीती देर रात नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 19 क्विंटल डोडा पोस्त की खेप बरामद की है। लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की इस खेप के साथ छह अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी और निर्णायक चोट माना जा रहा है।

डीएसपी रोहतास ने बताया कि यह खेप मध्य प्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए एक निजी पायलट वाहन को ट्रक के आगे चलाया हुआ था, ताकि रास्ते की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर ट्रक को सतर्क किया जा सके। हालांकि, कैथल पुलिस की एसडीयू टीम को मिली सटीक सूचना के आधार पर पूरी योजना विफल हो गई।

Advertisement

पुलिस टीम ने सुनियोजित ढंग से नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब साढ़े 19 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश भी मौके पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप का मुख्य सरगना कौन है, नशे की आपूर्ति किन राज्यों तक की जानी थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है। डीएसपी रोहतास का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है जांच के बाद ही पुलिस और अधिक जानकारी दे पाएगी l

Advertisement
×