Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बराड़ा अनाज मंडी में जलापूर्ति और सीवरेज सुधार के लिए 1.94 करोड़ से परियोजना शुरू

बराड़ा की अनाज मंडी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल और सीवरेज संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने आखिरकार ठोस कदम उठाया है। मंडी परिसर में करीब 1.94 करोड़ रुपये की लागत से नयी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बराड़ा अनाज मंडी में पाइपलाइन निर्माण कार्य का उद्घाटन करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलराज शर्मा।-निस
Advertisement

बराड़ा की अनाज मंडी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल और सीवरेज संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने आखिरकार ठोस कदम उठाया है। मंडी परिसर में करीब 1.94 करोड़ रुपये की लागत से नयी पेयजल पाइपलाइन और सीवरेज व्यवस्था बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह परियोजना न केवल मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि किसानों और व्यापारियों की रोजमर्रा की दिक्कतों को कम करने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद कार्य को धरातल पर उतार दिया गया है।

Advertisement

परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलराज शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग अंबाला के एसडीओ और नगर पालिका सचिव मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा पाइपलाइन वर्षों पुरानी हो चुकी थी, जिसके चलते जलापूर्ति बार-बार बाधित होती थी और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं भी बनी रहती थीं। अब पूरी लाइन को बदलकर नयी व्यवस्था स्थापित की जा रही है, जिससे मंडी में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। स्थानीय व्यापारियों और आढ़तियों का भी इस परियोजना को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिला। आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि प्रिंस वाधवा, ललित जैन और दिलबाग दहिया सहित अन्य व्यवसायी मौके पर मौजूद रहे। उनका कहना है कि बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण मंडी में कामकाज प्रभावित होता रहा है।

Advertisement

Advertisement
×