Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संसदीय मूल्यों की सजग प्रहरी बने युवा संसद : नाहड़िया

डाइट हुसैनपुर में युवा संसद पर कार्यशाला आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के डाइट हुसैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यातिथि व अन्य। -हप्र
Advertisement
युवा संसद कार्यक्रम हर विद्यालय में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी संसदीय मूल्यों के सजग प्रहरी बनकर लोकतांत्रिक मूल्य को समझ सकें। ये विचार साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने डाइट हुसैनपुर के सभागार में व्यक्त किए। वे यहां एससीईआरटी, गुरुग्राम के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रस्तावित युवा संसद कार्यक्रम पर केंद्रित कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

डाइट प्राचार्य प्रदीप कुमार दहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में डाइट के प्राध्यापक हरीश कुमार ने मास्टर ट्रेनर तथा वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सरोज यादव ने नोडल अधिकारी के रूप में शिरकत की। कार्यशाला में जिले के पांचों खंडों के संबंधित स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बतौर अध्यक्ष डॉ. सिंह ने युवा संसद के आयोजन के उद्देश्यों को रेखांकित किया, वहीं नोडल अधिकारी डॉ. यादव ने एक आदर्श युवा संसद के महत्व पर प्रकाश डाला। मास्टर ट्रेनर हरीश कुमार ने युवा संसद की नियमावली, पटकथा की बानगी, प्रक्रिया तथा निर्णायक पक्ष की जानकारी दी, वहीं मुख्य वक्ता सत्यवीर नाहड़िया ने उनके द्वारा पूर्व में निर्देशित तथा राज्यस्तर पर विजेता रही बोड़िया कमालपुर, खोरी, बावल तथा सीहा की युवा संसदों से जुड़े प्रेरक प्रसंग, रोचक संस्मरण तथा व्यावहारिक पक्ष विस्तृत प्रारूप में समझाए।

Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर सभागार को युवा संसद का रूप देकर सभी प्रतिभागियों ने सत्तापक्ष, प्रतिपक्ष, अधिकारीगण, विदेशी मेहमान, राष्ट्रपति के मेहमान, मार्शल, अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य भूमिकाएँ निभाकर इस कार्यशाला को जीवंत कर दिया। इस कार्यशाला में विभिन्न खंडों के स्कूलों आसियाकी गोरावास, कंवाली, जाटूसाना, करावरा मानकपुर, मोतला कलां, नाहड़, लूखी, जुड्डी, बव्वा, गुड़ियानी, भाड़ावास, नंगली गोधा, बूढ़पुर, जाड़रा, निखरी, नांगल जमालपुर, भालकी, मंदोला, मूंदी, मायन, बालावास जाट, बावल, सुलखा, बनीपुर, राजगढ़ आदि स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. बीर सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डाइट हुसैनपुर की ओर से प्राध्यापक दीपक कुमार, धर्मेंद्र, डा. जगदीश प्रसाद, डा. निरेन पाल, सुदेश कुमारी ने विभिन्न प्रभार संभाले।

Advertisement
×