Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

युवा देश की शक्ति और भविष्य, रहें नशे से दूर : सर्वप्रिय त्यागी

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शनिवार को पालम विहार क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते जिला भाजपा अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी। -हप्र
Advertisement

समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत पालम विहार मंडल में एनजीओ सरबत दा भला ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सहभागिता की। सर्वप्रिय त्यागी ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका दुष्प्रभाव परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है। इसलिए नशे के खिलाफ जागरूकता को केवल किसी एक संस्था या संगठन तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाना आवश्यक है। युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे तो वे स्वयं के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अभिभावकों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पैदल मार्च भी निकाला गया। मार्च के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल जागरूकता कार्यक्रमों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से संभव है।

Advertisement
Advertisement
×