Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर युवा कांग्रेस का हमला

पलवल में प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया बोले—यह ट्रेड डील नहीं, युवाओं के भविष्य पर ट्रेड-ऑफ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शुक्रवार को पलवल में आयोजित जिला युवा कांग्रेस की बैठक में पोस्टर जारी करते हुए पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया।-हप्र
Advertisement

पलवल में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर आत्मनिर्भरता की बात करती है, जबकि दूसरी ओर ऐसे समझौते किए जा रहे हैं जिनसे देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

शुक्रवार को पलवल में पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के सेक्टर-2 स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में निशित कटारिया ने कहा कि यह केवल व्यापारिक समझौता नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य पर ट्रेड-ऑफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस समझौते को इतनी जल्दबाजी में क्यों किया जा रहा है और क्या इसके पीछे विदेशी दबाव है।

Advertisement

देशभर के किसानों पर पड़ेगा भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर

कटारिया ने कहा कि यदि विदेशी कृषि उत्पाद बड़ी मात्रा में भारतीय बाजार में आए तो इसका सीधा असर हरियाणा सहित देशभर के किसानों पर पड़ेगा। इससे कपास, दाल और अन्य फसलों के दाम गिरने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहा है और ऐसे समझौते उसकी स्थिति को और कमजोर कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने छोटे व्यापारियों और सूक्ष्म उद्योगों की चिंता भी जताते हुए कहा कि विदेशी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने नागरिकों के निजी आंकड़ों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज के समय में डेटा एक महत्वपूर्ण संसाधन बन चुका है और इसकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।

कटारिया ने आरोप लगाया कि यदि ऐसे समझौते बिना पर्याप्त सुरक्षा प्रावधानों के किए गए तो इससे देश की सुरक्षा और नागरिकों की निजता पर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी और गांव-गांव तथा शहर-शहर जाकर लोगों को इसके प्रभावों के बारे में जागरूक करेगी।

भाजपा सरकार का रवैया तानाशाही : तरुण तेवतिया

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और राजनीतिक दुर्भावना के तहत विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है और वह किसानों, युवाओं तथा आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष पराग गौतम, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष शहरी विकास दायमा, फरीदाबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरीश, पलवल जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, पलवल विधानसभा अध्यक्ष मुकुल देशवाल, पूर्व पृथला विधानसभा अध्यक्ष सतीश भुर्जा, नमन गोसांई तथा जिला कांग्रेस के महासचिव मुनीष भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेड डील किसानों के लिए डेथ वारंट, सरकार तुरंत करे रद्द : बैंस

Advertisement
×