Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आईजीयू परीक्षा परिणाम में यदुवंशी डिग्री कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

एमएससी कंप्यूटर साइंस में नितिन ने विश्वविद्यालय में पहला और सचिन ने दूसरा स्थान हासिल किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नारनौल में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की ओर से एमएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। यदुवंशी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। कॉलेज के छात्र नितिन ने विश्वविद्यालय में प्रथम, जबकि सचिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

छात्रों की इस उपलब्धि पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने उन्हें बधाई दी और कॉलेज के शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Advertisement

Advertisement

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कॉलेज की असेंबली में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया और अन्य छात्रों से भी अपने सीनियर्स की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर मेहनत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डायरेक्टर सुरेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. सोनल यादव सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
×