फरीदाबाद में भी संभव वर्ल्ड क्लास सर्जरी
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने लाइव दिखाई एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी
भारत मंडपम में 9 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय तीसरी ग्लोबल एसएसआई मल्टी-स्पेशलिटी रोबोटिक सर्जरी कॉन्फ्रेंस में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने आधुनिक रोबोटिक सर्जरी का लाइव प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के क्लिनिकल डायरेक्टर एंड हेड, यूरोलॉजी यूरो-ऑन्कोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट डॉ़ रीतेश मोंगा के नेतृत्व में उनकी टीम ने यूरो-ऑन्कोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. लोकेंद्र यादव के साथ मिलकर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रोबोटिक लेफ्ट डोनर नेफ्रेक्टोमी को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस प्रक्रिया में एक स्वस्थ डोनर के शरीर से बाईं किडनी को सुरक्षित रूप से निकालकर उसे अंतिम चरण के गुर्दे की बीमारी से पीडि़त किडनी रोगी में प्रत्यारोपित किया जाता है। इस प्रोसीजर ने दुनिया के जाने-माने सर्जनों और उभरते भारतीय प्रोफेशनल्स को जटिल रोबोटिक असिस्टेड सर्जिकल तकनीकों और ऑपरेशन के दौरान उचित समय पर फैसले लेने के बारे में जानकारी दी। 11 अप्रैल को मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में एक लाइव रोबोटिक डोनर नेफ्रेक्टोमी की गई और इसे नई दिल्ली में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दर्शकों के लिए सीधा टेलीकास्ट किया गया। इस उपलब्धि ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर हॉस्पिटल के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लिनिकल एक्सपर्टीज़ (दक्षता) को हाईलाइट किया। डॉ. रीतेश मोंगा ने कहा कि मरीज को किडनी की आखिरी स्टेज की बीमारी थी, जिसके लिए ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। ऑपरेशन से पहले की जांच से पता चला कि डोनर की किडनी की बनावट सही है। लाइव सर्जरी दो घंटे तक चली और बिना किसी दिक्कत के सफलतापूर्वक पूरी हो गई। डॉ.मोंगा ने आगे बताया कि दुनिया भर के दर्शकों के लिए फरीदाबाद से लाइव रोबोटिक डोनर नेफ्रेक्टोमी करना हमारी टीम के लिए गर्व की बात है। इससे यह पक्का होता है कि वर्ल्ड क्लास सर्जिकल केयर अब लोकल लेवल पर भी मिल सकती हैए जिससे मरीजों को बेहतर नतीजे और तेजी से रिकवरी मिलती है। इस कॉन्फ्रेंस में टॉप नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपट्र्स रोबोटिक सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेलीसर्जरी में हुई तरक्की को समझने के लिए एक साथ आए, जिसमें लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन एक खास बात थी। डॉ. सचिन मित्तल, एसोसिएट क्लिनिकल डायरेक्टर एवं एचओडी, रोबोटिक, मिनिमल इनवेसिव, बेरिएट्रिक और जनरल सर्जरी ने साइंटिफिक प्रेजेंटेशन दी, जबकि डॉ. निशा कपूर, डायरेक्टर प्रसूति एवं स्त्री रोग ने सम्मेलन में एक सत्र का संचालन किया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नवनीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह कामयाबी फरीदाबाद में विश्व स्तरीय तकनीक और विशेषज्ञता देने की हमारी निष्ठा का दर्शाती है।

