Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विश्व साइकिल दिवस-युवाओं को फिटनेस से जोड़ने का जरिया है साइकिल : गौरव गौतम

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल में पहली बार ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: पलवल में आयोजित ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम में साइकिल चलाकर फिट इंडिया-फिट हरियाणा का संदेश देते खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम।-हप्र
Advertisement

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल में पहली बार ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और युवाओं व नागरिकों के साथ साइकिल यात्रा कर फिट इंडिया-फिट हरियाणा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर-2 मैदान से हुआ। साइक्लोथॉन को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक Ritu ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा क्लॉक टॉवर, कमेटी चौक, मीनार गेट और आगरा चौक से होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पहुंची। इसमें युवाओं, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। योग और राहगीरी जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों ने स्वास्थ्यवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता स्टॉल लगाए, जबकि वन विभाग ने लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Advertisement

विश्व साइकिल दिवस पर बोले मंत्री -एक घंटा व्यायाम को दें युवा

अपने संबोधन में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini लगातार युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना, व्यायाम और खेल गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। युवाओं को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल या व्यायाम के लिए निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार का निर्माण करता है और स्वस्थ परिवार मिलकर मजबूत समाज एवं राष्ट्र की नींव रखते हैं। यदि युवा फिट और अनुशासित होंगे तो देश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

गौरव गौतम ने बताया कि हरियाणा सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पलवल जिले में 100 से अधिक खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं, जहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वयं वॉलीबॉल और क्रिकेट खेलकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष Vipin Bainsla, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं चीनी मिल पलवल की प्रबंध निदेशक Dwija, नगराधीश Preeti Rawat सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

रोडवेज बस न रोकने पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने ड्राइवर-कंडक्टर को लगाई फटकार

Advertisement
×