Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पार्षद एकादश को 37 रन से हराया

हनी सोनी की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दर्ज की जीत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में रविवार को पार्षदों के साथ क्रिकेट मैच के बाद खुशी मनाते प्रेस टीम के सदस्य। -हप्र
Advertisement
खेल भावना, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बरसाना स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल खेल मैदान में वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन और पार्षद एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप साहू की देखरेख में आयोजित इस मुकाबले में पत्रकारों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्षद एकादश को 37 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 151 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान हनी सोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ओपनर प्रेम कुमार के साथ बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इसके बाद प्रधान प्रदीप साहू, मोहित बेरलिया और जोगेंद्र खन्ना ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पार्षद एकादश की ओर से विक्रम श्योराण, कुलदीप गांधी और राजेश हुड्डा ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पत्रकार टीम की मजबूत साझेदारियों को रोक नहीं सके। पार्षद एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विनोद सिंहमार का विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद राजेश हुड्डा, वीरेंद्र जोगी, सुधीर स्वामी और जतिन फोगाट ने पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के गेंदबाज हनी सोनी, सतीश कुमार, सचिन कुमार और जोगेंद्र खन्ना ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में बनाए रखा। शानदार क्षेत्ररक्षण और अनुशासित गेंदबाजी के चलते पार्षद एकादश निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। विजेता टीम में हनी सोनी, प्रदीप साहू, सुरेंद्र शर्मा, संदीप श्योराण, मोहित बेरलिया, सतीश कुमार, अमित उर्फ मीता गोपी, जगदीप सिंह, विनय मैहड़ा, जोगेंद्र खन्ना, प्रेम कुमार और देवेश शर्मा शामिल रहे। वहीं पार्षद एकादश में सुधीर स्वामी, जतिन फोगाट, विक्रम श्योराण, राजेश हुड्डा, नवीन बिंदल, वीरेंद्र जोगी, विनोद सिंहमार, कुलदीप गांधी, विष्णु कन्हेटी, सचिन, संदीप और नवीन ने भाग लिया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×