Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनरेगा स्कीम बचाने के लिए देशभर के मजदूर हो रहे एकजुट : हुड्डा

जलपान समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार न केवल मनरेगा स्कीम का नाम बदल रही है, बल्कि इसे बंद करने की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला व अन्य। -हप्र
Advertisement

जलपान समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार न केवल मनरेगा स्कीम का नाम बदल रही है, बल्कि इसे बंद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में आठ लाख रजिस्टर्ड मजदूर हैं, लेकिन पिछले एक साल में केवल 2100 मजदूरों को सौ दिन का रोजगार मिला।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार इस योजना के तहत रोजगार नहीं देती, तो मजदूरों को मुआवजा देना पड़ता है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने एक भी मजदूर को कंपोसेशन नहीं दिया। इसका सीधा असर पिछड़े वर्गों पर पड़ेगा, क्योंकि 90 प्रतिशत मजदूर इसी योजना से जुड़े हैं।

Advertisement

भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला के कार्यालय पर आयोजित जलपान समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में उनके साथ विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, तिगांव से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर, योगेश गौड़, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

इस अवसर पर लखन कुमार सिंगला ने पूर्व मुख्यमंत्री का फूलों का बुके और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने एकजुट होकर सरकार को वापस लेने पर मजबूर किया था, उसी तरह मनरेगा को बचाने के लिए मजदूर पूरे देश में एकजुट हो रहे हैं।

उन्होंने लखन सिंगला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम का हरियाणा कार्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और कहा कि सिंगला पूरे राज्य में जाकर मजदूरों को इस योजना के प्रति जागरूक करेंगे और भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने लाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार केवल कागजों में विकास की बातें करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर मजदूरों की आवाज बुलंद करेगी और मनरेगा योजना को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Advertisement
×