Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र और समाज की ताकत : पंकज पूजन रामपाल

नारी शक्ति से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनते हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में मिलेट से बने भोजन का वितरण करते मेयर प्रवीण बत्रा साथ है जिलाध्यक्ष पंकज पूजनरामपाल व अन्य। हप्र
Advertisement

फरीदाबाद में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई गई है। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत किया गया है।

महिला दिवस मनाने के लिये कोई एक खास दिन नहीं-पंकज पूजन रामपाल

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने आगे कहा कि महिला दिवस मनाने के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि महिलाओं का महत्व हर दिन है। उन्होंने कहा कि नारी धैर्य, संवेदनशीलता और अपार शक्ति का प्रतीक है तथा उसे परिवार की प्रथम शिक्षिका माना जाता है।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, नगर निगम महापौर प्रवीण बतरा जोशी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यालय सचिव अनीता शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्वेता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, आर्य कन्या गुरुकुल की आचार्य रेखा आर्य, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा गर्ग सहित अनेक मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिलेट का वितरण किया

प्रधानमंत्री मोदी के श्रीअन्न (मिलेट) प्रयोग के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में मिलेट से बने भोजन का वितरण किया गया। महिला खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों और दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा सेल्फ डिफेन्स का प्रदर्शन कर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई गई। सभी वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होंगे: प्रवीण बतरा जोशी

नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के संघर्ष, त्याग, शक्ति और योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस हमें संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगेए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए सहयोग और प्रेरणा देंगे। हमारा कर्तव्य है कि हर बेटी को शिक्षा मिले, हर महिला को सम्मान मिले और हर बहन सुरक्षित महसूस करे। महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ.साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज व राष्ट्र सशक्त बनेगा। महापौर ने कहा कि भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में महिलाओं के सम्मानए सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रभा सोलंकी, शालिनी मंगला, पिंकी शर्मा, खुशबू सिंह, प्रियंका गुप्ता, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, रेखा सिंह, दीपा भंडारी, अनीता अग्रवाल, आरती जैन, जैनब नकवी, यशवंती मलिक, पूजा विरमानी, ममता महरौलिया, शानू तिवारी, साक्षी पहलवान, कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की महिला कार्यकत्र्ता एवं सामाजिक महिलाएँ उपस्थित रहीं।

भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ता से राष्ट्र निर्माण तक की सशक्त प्रक्रिया : पंकज पूजन रामपाल

Advertisement
×