जिले के गांव सुठानी में सर्दी से बचने के लिए आग के पास हाथ सेंकते समय साड़ी में आग लगने से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत हो गई। समाचारों के अनुसार मूलरूप से बिहार के लालगंज की रहने वाली 46 वर्षीय फूलन देवी अपने परिवार के साथ गांव सुठानी में रह रही थीं। 24 जनवरी को वह आग जलाकर हाथ सेंक रही थीं।इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें लगभग अस्सी प्रतिशत झुलसा बताया। महिला का करीब दस दिन तक इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। बीती शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कसौला थाना पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।