Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वीबी जी राम जी योजना से कांग्रेस को एलर्जी क्यों, मुद्दों के अभाव में भटक रही है पार्टी : धर्मबीर सिंह

भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि वीबी जी राम जी योजना से कांग्रेस नेताओं को एलर्जी क्यों हो रही है, जबकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। कभी वोट चोरी तो कभी एसआईआर का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान के साथ प्रेस वार्ता में जानकारी देते सांसद धर्मबीर सिंह।-हप्र
Advertisement

भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि वीबी जी राम जी योजना से कांग्रेस नेताओं को एलर्जी क्यों हो रही है, जबकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। कभी वोट चोरी तो कभी एसआईआर का मुद्दा उठाकर कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए छटपटा रही है।

सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक सुनील सांगवान, योजना समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, प्रवक्ता राकेश शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

वीबी जी राम जी योजना से कम होगा भ्रष्टाचार: सांसद

धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की सोच के अनुरूप यह योजना वर्ष 2047 तक देश को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में पहले बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें आती थीं। इन्हीं खामियों को दूर करने के लिए सरकार ने व्यावहारिक और आवश्यक सुधार किए हैं, ताकि लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वीबी जी राम जी योजना के तहत किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा और रोजगार व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा योजना का नाम बदलने पर लगाए जा रहे आरोपों को उन्होंने निराधार बताया और कहा कि इससे पहले भी कई योजनाओं के नाम बदले गए हैं, लेकिन भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि योजनाओं को प्रभावी बनाना है।

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद सभी संदिग्ध भुगतानों पर रोक लगाई गई है, जबकि पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। योजना के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। कांग्रेस के मनरेगा को लेकर उपवास पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हर सप्ताह उपवास रखें, शायद उन्हें सद्बुद्धि मिल जाए।

जहर मुक्त ऑर्गेनिक खेती अपनाएं किसान : सांसद धर्मबीर सिंह

Advertisement
×