Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बल्लभगढ़ के विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी : मूलचंद शर्मा

भगत सिंह कॉलोनी में सदभावना स्कूल के समीप 3 गलियों के निर्माण कार्य का विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भगत सिंह कॉलोनी में सदभावना स्कूल के समीप 3 गलियों के निर्माण कार्य का विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सडक़, गली, पानी, सीवर जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इन तीनों गलियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड नंबर 41 के पार्षद महेश गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, नवीन चेचि, मनीष यादव गौरव विरमानी, राजकुमार शर्मा, सुनील कौशिक मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
×