Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Hisar News विनोद हत्याकांड : मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार, दूसरे पैर में लगी गोली

पिस्टल व कारतूस बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उपचाराधीनन घायल आरोपी। -हप्र
Advertisement

विनोद पानू हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में हिसार पुलिस की टीम ने भिवानी रोहिल्ला क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसर आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों ने टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बच गया।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन से संबंधित केस में आरोपी संदीप और अनिल के भिवानी रोहिल्ला क्षेत्र में किसी अन्य वारदात की फिराक में होने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदीप के पैर में गोली लगी। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पुलिस ने मौके से अनिल को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। संदीप के पास से 30 बोर का पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और दो खोल बरामद होने की बात कही गई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक संदीप उर्फ फिल्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 10 अभियोग दर्ज हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े, हत्या के मामले में गवाह पर गोली चलाने, वर्ष 2015 में होंडा सिटी कार छीनने, अवैध हथियार, वर्ष 2021 के हत्या मामले, वर्ष 2022 के अवैध हथियार मामले तथा वर्ष 2026 के लड़ाई-झगड़े और विनोद हत्याकांड से जुड़े मामले शामिल हैं।

अनिल से पुलिस कस्टडी में वारदात, हथियारों की उपलब्धता और संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
×