विकसित दादरी रैली- सुनील सांगवान ने दिखाई ‘ग्राउंड पावर’
हरियाणा की राजनीति में ‘ विकसित दादरी रैली ’ ने एक स्थानीय नेता को प्रदेश स्तर पर चर्चा के केंद्र में ला दिया। विधायक सुनील सांगवान ने इस रैली के जरिए अपनी जमीनी पकड़, संगठन क्षमता और जनसमर्थन का प्रभावी...
हरियाणा की राजनीति में ‘ विकसित दादरी रैली ’ ने एक स्थानीय नेता को प्रदेश स्तर पर चर्चा के केंद्र में ला दिया। विधायक सुनील सांगवान ने इस रैली के जरिए अपनी जमीनी पकड़, संगठन क्षमता और जनसमर्थन का प्रभावी प्रदर्शन किया। रैली में उमड़ी भीड़ केवल संख्या नहीं, बल्कि बदलती राजनीतिक सोच का संकेत मानी जा रही है, जहां लोग ठोस विकास और मजबूत नेतृत्व की अपेक्षा रखते हैं।
दादरी के गांवों से लेकर शहर तक हर वर्ग की भागीदारी ने स्पष्ट किया कि सांगवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता को भी जोड़ने में सफलता हासिल की है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह रैली उनके बढ़ते कद और ग्राउंड कनेक्ट का बड़ा प्रमाण है।
‘विकसित दादरी रैली’ ने यह साफ कर दिया कि सुनील सांगवान अब केवल क्षेत्रीय नेता नहीं रहे, बल्कि प्रदेश स्तर की राजनीति में भी अहम भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं।
विकसित दादरी रैली -सीएम की मौजूदगी से बढ़ा वजन, इशारों में मिला बड़ा संदेश
रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया। मंच से सैनी ने सांगवान के कार्यों और सक्रियता की खुलकर सराहना की। राजनीतिक तौर पर इसे भविष्य की संभावनाओं का संकेत माना जा रहा है।
रणनीति और संगठन में भी दिखी पकड़
रैली का सुव्यवस्थित प्रबंधन, हजारों की भीड़ और समयबद्ध संचालन ने यह साबित किया कि सांगवान संगठनात्मक दृष्टि से भी मजबूत हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान मिली जिम्मेदारी और उसमें निभाई भूमिका ने उनके कद को और बढ़ाया है।
मुद्दों की राजनीति, केवल भाषण नहीं, समाधान की बात
रैली में सांगवान ने जलभराव, सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने, सड़कों और बाईपास जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया और विकास घोषणाओं ने उनकी प्रभावशीलता को मजबूत किया।
विरासत से आगे बढ़कर ‘अपनी पहचान’ बनाने की कोशिश
सांगवान ने स्पष्ट किया कि वे केवल पारिवारिक विरासत पर नहीं, बल्कि अपने कार्यों और दृष्टि के आधार पर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही।
विकसित दादरी रैली-दिल्ली में मंथन, बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा
रैली के बाद सांगवान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर दादरी की सीसीआई जमीन पर बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। इसे भविष्य के निवेश की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
घंटों इंतजार के बाद भी डटी रही जनता
रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम समाप्त होने के कई घंटे बाद तक लोग मैदान में डटे रहे। खास बात यह रही कि इस बार दादरी शहर के लोगों की भागीदारी सबसे अधिक रही।

