Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बच्चों में संस्कार व शिक्षा को बढ़ावा देने में विद्यासागर स्कूल अग्रणी : टिपरचंद शर्मा

 बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: फरीदाबाद के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह में छात्रों को पुरस्कृत करते भाजपा नेता पं. टिपरचंद शर्मा। साथ हैं चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर दीपक यादव व अन्य। (छाया: हप्र)
Advertisement

 बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पं. टिपरचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि अच्छे संस्कारों को भी अपने जीवन में उतार रहे हैं। टिपरचंद शर्मा ने यह भी कहा कि संस्कार ही शिक्षा का मूल मंत्र हैं और यह विद्यालय इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Advertisement

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर दीपक यादव, सुनीता यादव, रेखा मलिक व प्रिंसिपल श्वेता नाग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को और अधिक मजबूत बनाना है।

Advertisement

छात्रवृत्ति प्राप्त कर बच्चों ने खुशी जाहिर की और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल मैनेजमेंट और स्टाफ को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisement
×