वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, दो घायल
जुलाना से लाखनमाजरा स्थित कॉलेज में पढ़ने जा रही छात्राओं की स्कूटी को ब्राह्मणवास गांव के पास जींद-रोहतक मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हो...
जुलाना से लाखनमाजरा स्थित कॉलेज में पढ़ने जा रही छात्राओं की स्कूटी को ब्राह्मणवास गांव के पास जींद-रोहतक मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
लिजवाना खुर्द गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्वीटी उर्फ सवित्री अपनी सहेलियों मालवी गांव निवासी मानसी तथा जुलाना निवासी आंचल के साथ स्कूटी पर लाखनमाजरा कॉलेज जा रही थी। जब वे ब्राह्मणवास गांव के पास जींद-रोहतक मार्ग पर पहुंचीं तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में स्कूटी सवार तीनों छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वीटी और मानसी को चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान स्वीटी ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल छात्राओं का उपचार जारी है।

