Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

UPSC Exam : गुरुग्राम में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न, हजारों अभ्यर्थियों ने दी सिविल सेवा एग्जाम

दोनों शिफ्टों में कुल 20,076 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए थे 52 परीक्षा केंद्र, 6628 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

UPSC Exam : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को गुरुग्राम जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 20,076 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

डीसी उत्तम सिंह तथा एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित किया। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित हुई। दोनों शिफ्टों में कुल 6628 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Advertisement

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया। एडीसी एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी सोनू भट्ट अल सुबह से ही लघु सचिवालय में मौजूद रहे और उन्होंने खजाना कार्यालय से परीक्षा सामग्री को अपनी निगरानी में विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक भिजवाया।

Advertisement

Advertisement
×