Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से विकसित भारत की ओर अग्रसर : किरण चौधरी

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से 'विकसित भारत' की दिशा में अग्रसर है और वर्ष 2025 देश के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक वर्ष के रूप में याद किया जाएगा।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
किरण चौधरी
Advertisement

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से 'विकसित भारत' की दिशा में अग्रसर है और वर्ष 2025 देश के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वर्ष बड़े संकल्पों, तेज़ फैसलों और गहरे सुधारों का प्रतीक बनकर उभरा है।

किरण चौधरी ने कहा कि पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को हटाकर कर व नियामक व्यवस्थाओं को सरल बनाया गया है, जिससे उद्योगों के लिए नए अवसर खुले हैं और शासन व्यवस्था को राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप ढाला गया है। वैश्विक अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो कर सुधारों, श्रम सुधारों, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, परमाणु ऊर्जा, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और मुक्त व्यापार समझौतों जैसे ऐतिहासिक कदमों का परिणाम है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 29 श्रम कानूनों को चार आधुनिक श्रम संहिताओं में समाहित कर भारत के श्रम बाजार को नया स्वरूप दिया गया है, जिससे श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ी है और व्यवसायों को स्पष्टता मिली है। इससे फॉर्मल वर्कफोर्स में 15 प्रतिशत वृद्धि और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

जीएसटी प्रणाली में सरलीकरण कर दो प्रमुख स्लैब अपनाए गए, जिससे उपभोक्ताओं और एमएसएमई को राहत मिली।

किरण चौधरी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डीरेगुलेशन और 100 प्रतिशत एफडीआई जैसे सुधारों ने 2025 को बाधाएं तोड़ने वाला वर्ष बना दिया है।

Advertisement
×