Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, फोटोग्राफर की गयी जान

नेशनल हाईवे 152डी पर चिड़िया गांव के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के पटियाला निवासी फोटोग्राफर 21 वर्षीय कुशल गोयल की मौत हो गई, जबकि चार अन्य साथी घायल हो गए। जानकारी के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नेशनल हाईवे 152डी पर चिड़िया गांव के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के पटियाला निवासी फोटोग्राफर 21 वर्षीय कुशल गोयल की मौत हो गई, जबकि चार अन्य साथी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला से फोटोग्राफरों की एक टीम राजस्थान के सीकर जिले के रींगस स्थित मुंडरू गांव में तीन दिवसीय कीर्तन की कवरेज के लिए जा रही थी। टीम में पांच दोस्त शामिल थे, जो देर रात पटियाला से कार में रींगस के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे-152डी पर गांव चिड़िया के समीप अचानक एक पशु के सामने आने से कार अनियंत्रित हो गई और कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में फोटोग्राफर कुशल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी भारत भूषण, शेखर, तरसेम और कर्णवीर घायल हो गए। जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
×