Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कोटा-रामपुर रोड पर तेज रफ्तार का कहर, डंपर-टेंपो टक्कर में दो महिलाओं की मौत

नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल में मंगलवार सुबह कोटा-रामपुर सड़क पर एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि टेंपो चालक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
symbolic image
Advertisement
नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल में मंगलवार सुबह कोटा-रामपुर सड़क पर एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि टेंपो चालक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोटा के पास हुआ, जहां सवारियों से भरे टेंपो को तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार टेंपो में सवार सभी महिलाएं रोजाना मजदूरी के लिए इसी वाहन से जाती थीं। सुबह अचानक तेज गति से आए डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां सड़क पर जा गिरीं। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रानी देवी (39) और गुड्डी (56) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं मोहम्मदपुर अहिर गांव की निवासी थीं।

Advertisement

हादसे में घायल टेंपो चालक समेत अन्य घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेजे गए हैं।

Advertisement

सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। फरार डंपर चालक की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही रहती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और निगरानी सख्त करने की मांग की है।

Advertisement
×