Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डिवाइडर से टकराई कार, पंजाब के 2 युवकों की मौत

आईएमटी एरिया में कुत्ते को बचाने के चक्कर में सड़क हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

आईएमटी थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक पंजाब के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये और इस बारे में कागजी कारवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के गांव चीमा निवासी विक्रम व गुरचेत कार में सवार होकर दिल्ली से जम्मू- कटरा एक्सप्रेस-वे पर पंजाब की तरफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब कार आईएमटी क्षेत्र में कटरा एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर कुता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार में सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना आईएमटी पुलिस थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची और दोनों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। बताया गया है कि दोपहर बाद परिजन भी पीजीआई पहंुच गए, पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज इस बारे में कागजी कारवाई की।

Advertisement
Advertisement
×