Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बहादुरगढ़ में केएमपी पर श्रद्धालुओं की पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 24 से ज्यादा घायल

Bahadurgarh KMP Accident : मांडोठी के पास हुआ हादसा, तीन गंभीर घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Bahadurgarh KMP Accident : कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और कैंटर की टक्कर में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

गोगामेड़ी धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांडोठी गांव के पास उनकी पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी।

Advertisement

घायलों के अनुसार उनकी पिकअप धीमी गति से चल रही थी। उनका आरोप है कि कैंटर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कैंटर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों और कैंटर चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement
×