पुलिस से बचने को भागे दो कुख्यात, दोनों की टांगें टूटी
भिवानी सीआईए-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों की पुलिस से भागते समय टांगें टूट गई। भिवानी सीआईए-2...
भिवानी सीआईए-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों की पुलिस से भागते समय टांगें टूट गई।
भिवानी सीआईए-2 पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनों युवक चरखी दादरी जिला के डोहकी गांव के जोनी व अंकित हैं। जोनी पर तो चरखी दादरी के साथ भिवानी व हिसार ही नहीं, राजस्थान में भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी के 25-30 केस दर्ज हैं। अंकित पर हत्या के प्रयास सहित दो केस दर्ज हैं।
डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम बाईपास पर नहर के साथ देवसर रोड पर बाइक सवार दो युवक मुंह ढके बैठे हैं। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सीआईए-2 इंचार्ज विशेष कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। तभी दोनों बदमाश भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक नहर की ग्रिल से टकराई और दोनों की टांगें टूट गई। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि जोनी पर हत्या, लूट व डकैती के 25-30 केस दर्ज हैं।

