Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दो बड़े हादसे, केमिकल टैंकर से भिड़ा ट्रक और कार बनी आग का गोला, चालक गंभीर

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार-रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई। दोनों घटनाएं थाना रोजका मेव क्षेत्र में हुईं। एक हादसे में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जबकि दूसरी घटना में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहन। -निस
Advertisement
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार-रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई। दोनों घटनाएं थाना रोजका मेव क्षेत्र में हुईं। एक हादसे में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जबकि दूसरी घटना में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसों के चलते एक्सप्रेसवे पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा।धुलावट ट्रैफिक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहला हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे खेड़ा खलीलपुर के पास हुआ। एक ट्रक ने आगे चल रहे केमिकल टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में फंस गया। हादसे के बाद पेंट और अन्य केमिकल पदार्थ सड़क पर फैल गए, जिससे लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक रोहतक का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दूसरा हादसा रविवार तड़के करीब 2:30 बजे खोड़-बसई ढलान के पास हुआ।

Advertisement

तावडू की ओर से आ रही एक कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि चालक सुरक्षित बच गया।

Advertisement

Advertisement
×