Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा विज़न 2047 को लेकर गुरुग्राम में दो दिवसीय प्री-बजट मंथन, सीएम सैनी होंगे शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 व 7 जनवरी को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ‘हरियाणा विज़न 2047’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, आर्थिक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 व 7 जनवरी को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ‘हरियाणा विज़न 2047’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, आर्थिक मजबूती और जनकल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं पर व्यापक विचार-विमर्श करना है, ताकि आगामी बजट को भविष्य-उन्मुख और समावेशी बनाया जा सके।मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय और 7 जनवरी को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एडीसी सोनू भट्ट, सीसीआई सुनील शर्मा, एसीपी अमित भाटिया, एचएसआईआईडीसी के डीजीएम सुनील पालीवाल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित सत्र में ‘हरियाणा विज़न 2047’ और वर्ष 2026-27 के लिए परिणामी रोडमैप पर चर्चा होगी। दोपहर बाद उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से बजट को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। वहीं 7 जनवरी को अपैरल हाउस में उद्योग, विनिर्माण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट्स, पर्यावरण और श्रम क्षेत्र के विशेषज्ञों से संवाद कर नीति सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×