सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर
हथीन-पलवल रोड पर गांव मलोखड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े दो बच्चों को तेज स्पीड कार ने हिट कर दिया। उपचार के दौरान 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया...
हथीन-पलवल रोड पर गांव मलोखड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े दो बच्चों को तेज स्पीड कार ने हिट कर दिया। उपचार के दौरान 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया। दूसरे बच्चे का उपचार किया जा रह है।
हथीन थाना पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चांलक मौके से फरार हो गया और अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है।
हथीन उपमंडल के गांव धीरनकी निवासी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने भतीजे ताहिर (15) को पलवल में 10वी की परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस गांव लौट रहा था। गांव मलोखड़ा के नजदीक उसके परिचित इरसाद ने रोक लिया। वह सड़क किनारे खड़े होकर इरशाद से बात करने लगे। इसी दौरान पलवल की तरफ से तेज रफ्तार आई कार ने सड़क किनारे खड़े ताहिर और इरशाद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायल ताहिर और इरशाद को तुरंत निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ताहिर को मृत घोषित कर दिया। घायल इरशाद का इलाज किया जा रहा है। हथीन थाना पुलिस ने इमरान की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

