Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह में अचानक ब्रैक लगाने पर ट्रक से टकराई पिकअप, 2 भाइयों की मौत

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में शनिवार तड़के सड़क हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन। -निस
Advertisement

पिनंगवा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव झिमरावट मरोड़ा के पास भीषड़ सड़क हादसे में पिकअप सवार रिश्ते मेंे 2 भाइयों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सोराज कीर (38) और हेमराज मेहरा (40) टोंक जिले के मोहल्ला छावनी निवासी थे और रिश्ते में मामा-बुआ के बेटे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पिकअप में सवार होकर गुरुग्राम से सब्जी बेचकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। नगीना और पिनंगवा थाना क्षेत्र की सीमा के नजदीक शनिवार तड़के दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव झिमरावट मरोड़ा के पास उनके आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रैक लगा दी।  जिससे उसके पीछे आ रही पिकअप सीधे ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पिनंगवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर मांडी खेड़ा अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, मृतकों में से एक के तीन छोटे बच्चे हैं, जबकि दूसरे के दो बच्चे हैं। दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है और मृतक ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×