Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महिला से गैंगरेप में 2 गिरफ्तार, कार भी बरामद

गुरुग्राम रोड पर चलती कार में महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक मथुरा और दूसरा झांसी का रहने वाला है। दोनों अभी फरीदाबाद में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गुरुग्राम रोड पर चलती कार में महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक मथुरा और दूसरा झांसी का रहने वाला है। दोनों अभी फरीदाबाद में ही रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह कोतवाली थाना एरिया में कार सवार युवकों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया। कार चालक महिला को गुरुग्राम रोड पर ले गए और चलती कार में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को एसजीएम नगर में फैंककर फरार हो गए। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वैन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
×